पंजाब के IGP ने बताया, सुबह गिरफ्तार हुआ अमृतपाल

पंजाब के IGP ने बताया, सुबह 6.45 बजे गिरफ्तार हुआ अमृतपाल

अप्रैल 23, 2023 - 10:35
 0  43
पंजाब के IGP ने बताया, सुबह गिरफ्तार हुआ अमृतपाल

पिछले कई दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। वह अलग-अलग भेष में पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन अब आखिरकार उसने आत्मसमर्पण कर दिया है।

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को आखिरकार करीब 36 दिन बाद मोगा पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार सुबह पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा से सरेंडर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से देश के कई हिस्सों में उसकी तलाश कर रही थी। सरेंडर से पहले उसने गुरुद्वारा साहिब से संबोधित किया था। यह जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है

'गुरुद्वारे की पवित्रता को देखते हुए अंदर नहीं गई पुलिस'

पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया कि गुरुद्वारे की पवित्रता को देखते हुए पुलिस ने गुरुद्वारे के अंदर जाकर अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया। हमने पूरे गुरुद्वारे के आसपास फोर्स जुटा दी और उसे घेर लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

सरेंडर पर क्या बोली पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया कि हमने अमृतपाल को अरेस्ट किया है। अंदर क्या-क्या हुआ इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की और गुरुद्वारे को घेरने के बाद अमृतपाल को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर लिया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow