किताबें

मार्च 23, 2023 - 00:36
मार्च 23, 2023 - 09:13
 0  25
किताबें

बनारस की पवित्रता महाश्मशान में बसती है। यहाँ अनंत अग्नि चार हज़ार से भी ज्यादा सालों से जलती हुई केवल इतना बताने की कोशिश कर रही है कि सर्वोच्च शक्ति विद्यमान थी, विद्यमान है और विद्यमान रहेगी।

जैसे जीवन एक सत्य है ठीक उसी प्रकार मृत्यु भी एक सत्य है। बनारस ऐसा ही है यहाँ कि हर बात ट्रांस अवस्था से निर्मित एक अनंत दुनिया में ले जाती है। यहाँ किसी अजनबी चिता के पास बैठ कर भी घंटो समय बिताया जा सकता है। यह चिताएं अहर्निश जलती मिलेंगी। इन चिताओं में भी कई कहानियाँ व्याप्त हैं...यह उस औरत की कहानी भी सुनाती है जो चिता की लकड़ी पर बिछ जाने के बाद उठ बैठी केवल कुछ मीठा खाने को और उस लड़के की भी जो अपनी चाची के साथ उसकी चिता पर ज़िंदा जल गया।

 यहाँ उस डोम राजा की कहानी भी है जिसका दिमाग़ इतना मज़बूत हो चुका है कि वह मृत्यु के बारे में केवल तब सोचता है जब वह मणिकर्णिका पर होता है और जब वह अपने परिवार के साथ होता है तब वह पुनः मोह माया में वास करने लगता है। यह परिस्थिति अनुसार बदल जाना भली भांति जानते हैं।

इनके मस्तिष्क ने इनकी रगों को एक सेकेंड में बदलाव धारण करना सिखा दिया है। यह मृत्यु का शोक नहीं बल्कि उत्सव मनाते हैं। यहाँ एक नहीं कई शिव वास करते हैं। कुछ नाम से तो कुछ अपने काम से शिव कहलाते हैं। और कुछ तो शिव को पाकर शिव हो भी जाते हैं।

 यहाँ वह व्यक्ति भी शिव है जो इस महाश्मशान की जलती लकड़ी की आँच पर खाना बना कर खाए या उस आँच पर कड़कड़ाती ठण्ड में अपने हाथ सेक खुद को राहत प्रदान करे। और वह भी शिव है जो जीते हुए के जीवन में मृत्यु से आह्लाद करे।

यहाँ कण कण महादेव और पार्वती का है। यहाँ मसान होली खेलते हैं अतएव जहाँ मृत्यु एक उत्सव है यह उसी अनंत बनारस का बस एक भाग है।

इसी पुस्तक के छब्बीसवें अध्याय से प्रेरित।

❣️ बनारस इश्क़ है और इसपर लिखा हुआ सारा कुछ पढ़ा जाना भी ????

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow