बर्थडे पर सरप्राइज देने आई तो लड़की संग रंगरेलियां मनाता दिखा पति

बीते रविवार 2 जुलाई को पति का जन्मदिन था। पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ उसको सरप्राइज देने के लिए शहर वाले रूम पर आ गई थी। वहां रूम में पति को एक लड़की के साथ देकर उसका दिल टूट गया।

जुलाई 7, 2023 - 22:42
 0  25
बर्थडे पर सरप्राइज देने आई तो लड़की संग रंगरेलियां मनाता दिखा पति

राजस्थान के जोधपुर से एक पति की बेवफाई का मामला सामने आया है। पति के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए गांव से महिला अपने दो बच्चों के साथ रूम पर पहुंची। रूम के अंदर का नजारा देख पत्नी शॉक रह रही। उसका पति दूसरी लड़की के साथ कमरे में था। पति की बेवफाई का महिला ने वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला अपने दो बच्चों को लेकर रेलवे की पटरी के पास पहुंची और ट्रेन के आगे छलांग खुदकुशी कर ली। घटना 2 जुलाई की है। पति की बेवफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना जोधपुर शहर के रातानाडा इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में खुदकुशी का मामला दर्ज किया है। मृतक महिला का नाम बिरमा देवी और उसके पति का नाम सुरेश बिश्नोई है।

बिरमा देवी गांव में रहती थी। जबकि उसका पति सुरेश शहर में गाड़ी चलता है। इस वजह से वो शहर में किराए पर रूम लेकर रहता था। रविवार 2 जुलाई को सुरेश का जन्मदिन था। इसी वजह से बिरमा देवी ने अपने पति को सरप्राइज देने की सोची और सुबह तड़के 2 जुलाई को गांव वाले घर से बच्चों को लेकर शहर के लिए निकल गई। उसने सोचा था कि उसका पति उसे और बच्चों को देखकर खुश हो जाएगा। शहर में किराए वाले मकान पर जब बिरमा देवी पहुंची पति ने दरवाजा खोला।

दरवाजे पर बिरमा देवी और दोनों बच्चों को देखकर सुरेश के चेहरे का रंग उड़ गया। पत्नी घर में दाखिल हुई तो वहां एक लड़की को देखकर हैरान रह गई। उसे समझते देर नहीं लगी कि उसका पति उससे बेवफाई कर रहा है। बिरमा ने अपने पति और उस लड़की का मोबाइल से वीडियो शूट कर लिया। बिरमा ने अपने पति सुरेश और उसकी गर्लफ्रेंड को जमकर फटकार लगाई। फिर अपने दोनों बच्चों के साथ वहां से निकल गई।

घर से निकली बिरमा ट्रेन की पटरियों की तरफ चली गई। थोड़ी ही देर में सामने से आ रही एक ट्रेन के आगे बिरमा ने अपने बच्चों के साथ छलांग लगा दी। इसमें तीनों लोगों की मौत हो गई। बिरमा ने जो वीडियो बनाया था, उसे मरने से पहले अपने मायके और ससुराल वालों को भेज दिया था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow