प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, कई घायल

प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हुआ है। जनसभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ काबू हो गई।
कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं की इस हरकत से नाराज होकर दोनों नेता बिना कुछ बोले ही चले गए। दोनों नेता मंच से चले गए। दोनों नेता हेलीकॉप्टर में बैठकर यहां से रवाना हो गए।
बताया जाता है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पहुंचते ही भीड़ ने पहले हेलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद जब राहुल-अखिलेश मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले डी के ठीक सामने वाली बैरिकेडिंग टूटी औऱ भीड़ अंदर घुस आई। इसी बीच चारों तरफ की बैरिकेडिंग टूटने लगी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। भीड़ का शिकार सबसे पहले मीडिया वाले हुए। कई मीडिया वाले भीड़ के कारण जमीन पर गिर गए। कुछ लोगों के कैमरे टूट गए। कई मीडिया वालों को चोट लगी है। एक फोटोग्राफर का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






