सड़क पर ऐसे आरोपी को बचाने निकले हैं जिसने CCTV गायब किया, काश आज सिसोदिया यहां होते
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय कूच करने वाले हैं. उनके सड़कों पर उतरने को लेकर स्वाति मालीवाल ने ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, 'काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता. वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!'

#WATCH दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाने पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...हमारी ही पार्टी की सांसद चाह रही हैं कि AAP को नुकसान हो और वो भी तब, जब तमाम AAP के नेता जेल… pic.twitter.com/Wg35sN9HOB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे।
#WATCH दिल्ली: भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। pic.twitter.com/78BWx9ThiI — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024
स्वाति मालीवाल मामले पर सियासी घमासान, आज AAP नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाएंगे सीएम
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






