सिनेमा

मार्च 24, 2023 - 15:39
 0  27
सिनेमा

The boy

ये फिल्म एमएक्स प्लेयर पर हिन्दी में उपलब्ध हैं।

 एक बूढ़े कपल के पास एक toy हैं जिसे वे boy की तरह ट्रीट करते हैं। वे बाहर जा रहे होते हैं इसलिए toy ऊर्फ boy की देखभाल के लिए एक लड़की ग्रेटा को रखते हैं और उसे समझाते हैं कि हमारा boy बहुत शरारती हैं। इसे समय पर खाना देना और कपड़े बदलना।

लड़की को ये बहुत अजीब लगता हैं। पर उसे पैसों की जरूरत होती हैं इसलिए टॉय की बेबी सिटिंग करने के लिए मान जाती हैं। कपल चला जाता हैं और ग्रेटा toy के साथ घर में अकेली हो जाती हैं।

ग्रेटा टॉय को सिर्फ निर्जीव खिलौना समझती हैं और उसकी देखभाल सही से नहीं करती। फिर ग्रेटा को लगने लगता हैं कि टॉय हरकत कर रहा हैं। उसे बिस्तर पर बैठाकर जाओ तो फर्श पर आ जाता हैं।

 कमरें में रखी हुई चीजें इधर-उधर हो जाती हैं। ग्रेटा डर के कारण अपने नरसखा(boyfriend)को भी उस घर पर बुला लेती हैं।

पहले हाफ में ये फिल्म एक उत्कृष्ट हॉरर फिल्म होने की उम्मीद जगाती हैं। लेकिन दूसरे हाफ में जब रहस्य उघड़ने लगता हैं तो यह बेहद औसत और बी ग्रेड फिल्मों जैसी लगती हैं। एक बार देखने के लिए बुरी नहीं हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow