'किसी को बताया तो जान से मार दूंगा', दुष्कर्म कर आरोपित ने दी धमकी
गुरुग्राम के दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला के पति को पत्थर से बुरी तरह घायल कर महिला का अपहरण कर ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकी देते हुए महिला से कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

टौदी मंडी क्षेत्र में दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला के पति को पत्थर से बुरी तरह घायल कर महिला का अपहरण कर ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पति दो माह पूर्व गुजर गया था। उनके तीन बच्चे थे।
पति के गुजर जाने के बाद लगभग एक महीने पहले महिला ने अपने देवर के साथ शादी कर ली थी तथा उनके साथ अपने बच्चों सहित एक नलकूप के कोठरे में रह रही थी। सोमवार को दो अज्ञात व्यक्ति उस कोठरे पर आए तथा पानी मांगा। रात को वही दो व्यक्ति दोबारा कोठरे पर आए तथा कोठरे के बाहर सो रहे उसके पति के सिर में गार्डर की टुकड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
शोर सुनकर जब महिला बाहर आई तो, तब तक उसका पति अचेत हो चुका था। दोनों ने महिला को मारपीट कर उसे काबू किया तथा जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। खेत में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जाते जाते उसके द्वारा पहने हुए गहने भी ले गए और धमकी देते हुए महिला से कहा कि अगर किसी से बताया तो जान से मार दूंगा।
बाद में महिला ने अपने स्वजन की मदद से पति को पटौदी के अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इलाके के डीसीपी मनबीर सिंह, एसीपी क्राइम सोमबीर और थाना प्रबंधक राकेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






