पुलिस के सामने रोने लगा मनीष कश्यप, बिहार मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने वाला उपेंद्र गिरफ्तार

बिहार मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने वाला उपेंद्र गिरफ्तार, पुलिस के सामने रोने लगा मनीष कश्यप

मार्च 19, 2023 - 21:24
 0  34
पुलिस के सामने रोने लगा मनीष कश्यप, बिहार मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो शेयर करने वाला उपेंद्र गिरफ्तार
Manish kasyap

यूट्यूब पर चैनल चलाने वाले मनीष कश्यप को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष कश्यप ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद मनीष कश्यप का रोने का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी में मनीष को सिसक-सिसक कर रोते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मनीष के साथी उसका हौसला बढ़ा रहे हैं और उसे कह रहे हैं कि हिम्मत मत हारना, हम सब मिलकर लड़ेंगे। मनीष का रोने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मनीष कश्यप के साथ ही उपेंद्र सहनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु के तिरुपुर में बिहारी मजदूरों की पिटाई का कथित तौर पर पिटाई का वीडियो सबसे पहले उपेंद्र ने ही शेयर किया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया। तमिलनाडु पुलिस ने रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। रिपोर्ट के अनुसार उपेंद्र के फोन से ही सबसे पहले कथित वीडियो शेयर किया गया था, जोकि वायरल हुआ था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 बी, 505, 266 डी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि मनीष को पश्चिम चंपारण से बिहार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसे आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया है, इसके बाद उसे पटना लेकर आया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद मनीष को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने मनीष को 22 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। माना जा रहा है कि मनीष से जल्द ही तमिलनाडु पुलिस भी पूछताछ कर सकती है, इसके लिए पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग कर सकती है।

क्या है मामला

दरअसल मनीष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे दिखाया गया है कि बिहार के मजदूरों की तमिलनाड में पिटाई हो रही है। मनीष पर आरोप लगा है कि उसने फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों में गलत जानकारी फैलाई है। जिसके बाद मनीष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मनीष के खिलाफ बिहार में 14 केस और तमिलनाडु में 13 केस दर्ज किए गए हैं। लगातार ईओए प्रयास कर रहा था कि मनीष पूछताछ के लिए आए, लेकिन आखिरकार जब मनीष नहीं आया तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। फिर भी जब मनीष नहीं आया तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद मनीष ने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया।

मनीष पर रंगदारी, शासकीय काम में बाधा डालने सहित कई केस दर्ज किए गए हैं। उसके खिलाफ एसबीआई के ब्रांच मैनेजर से रंगदारी मांगने का भी केस दर्ज है। बेतिया में मनीष के खिलाफ 7 केस दर्ज हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि मनीष के खाते में जो भी पैसे थे उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। मनीष के अलग-अलग खातों में कुल 42.11 लाख रुपए जमा हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है।

 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow