राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मार्च 24, 2023 - 14:45
मार्च 24, 2023 - 14:48
 0  25
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुजरात के सूरत कोर्ट ने गुरुवार को 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में उनको दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि तुरंत ही उनको जमानत दे दी गई। जिसके बाद शुक्रवार को वो लोकसभा की कार्यवाही में पहुंचे। इस बीच दोपहर को लोकसभा सचिवालय ने उनको लेकर एक अधिसूचना जारी की। जिसके तहत उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है।

राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने (बीजेपी) राहुल को अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow