उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर

उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर,

मार्च 6, 2023 - 08:58
 0  25
उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत की सूचना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था। 

एक्शन में पुलिस दूसरा बदमाश ढेर
जानकारी के अनुसार विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसमे पुलिस ने उस्मान को गोली मार दी है। रिपोर्ट के अनुसार उस्मान ने ही उमेश पाल को पहली गोली मारी थी। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि पुलिस और आरोपी विजय उर्प उस्मान के बीच कौंधियार थाना क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान उस्मान को गोली लगी है, घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। गौर करने वाली बात है कि उमेश पाल हत्याकांड में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले अतीक अहमद के करीबी अरबाज को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow