यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग

मार्च 25, 2023 - 23:17
मार्च 25, 2023 - 23:18
 0  26
यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग
यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग
यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग
यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से किया गया अलग

प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है। 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है।

नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यहाँ देखें लिस्ट !

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow