कई राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। एमपी राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश के आसार हैं, तो पहाड़ों पर बर्फबारी दिल्ली में ठंड बढ़ाएगी। अगले हफ्ते का मौसम का अपडेट यहां जान लीजिए

नवम्बर 26, 2023 - 16:48
 0  23
कई राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 27 नवंबर तक कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 26 नवंबर को साउथ राजस्थान, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र मे तेज हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के साथ ओले गिर सकते हैं। साउथ वेस्ट मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा में 26 और 27 नवंबर को ओले गिरने व तेज हवाओं के चलने की संभावना है। ईस्ट मध्य प्रदेश में 27 नवंबर को ओले गिर सकते हैं। वहीं, 26 नवंबर को साउथ-ईस्ट राजस्थान, साउथवेस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, नार्थ कोकंण, नार्थ मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का रुख बदल रहा है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं, तो कहीं बर्फबारी और ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान, महाराष्ट और मध्य प्रदेश में ओले गिरने और कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय के ऊपर सक्रिय है। दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से 26 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से गुजरात तक ट्रंफ रेखा भी बनी हुई है। यह सब सिस्टम देश के विभिन्न हिस्सों के मौसम को प्रभावित करेंगे। अगले हफ्ते देशभर में मौसम कैसा रहेगा आइए बताते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु के कुड्डालोर, कांचीपुरम, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। भारी बारिश के बाद वैगई नदी में जल स्तर भी बढ़ गया।

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दो दिनों तक हिमाचल के चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं कांगड़ा और शिमला जिलों में बर्फबारी होगी। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 28-29 नवंबर तक बर्फबारी कम हो जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow