माइक लेकर दहाड़े मारकर राखी सावंत रोने लगीं
म्यूजिक वीडियो के लॉन्च इवेंट में राखी अपनी पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गईं और कैमरे के सामने ही दहाड़े मार मारकर रोने लगीं।

राखी सावंत अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'झूठा' की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उनकी रियल लाइफ की झलकियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो लॉन्च प्रोग्राम में भी राखी ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा किया ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
हाल ही में राखी सावंत का एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में उनकी रियल लाइफ की झलकियां नजर आ रही हैं। कैसे उनको उनके बॉयफ्रेंड ने कार गिफ्ट की। कैसे उनकी शादी हुई। कैसे उनको धोखा मिला और कैसे उनकी मां का निधन हुआ। इस तरह की तमाम चीजें इस वीडियो में दिखाई गई हैं। इस वीडियो के लॉन्च इवेंट में राखी अपनी पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गईं और कैमरे के सामने ही दहाड़े मार मारकर रोने लगीं।
सिर्फ इतना ही नहीं वह रोते रोते स्टेज पर बैठ गईं। राखी के पास में खड़े मुदस्सर खान उनकी इस हालत को देखकर डर गए। वहीं उनके को एक्टर सलमान शेख ने उन्हें सहारा दिया और फिर राखी ने कैमे पर अपने मन की बात कही। राखी सावंत का जो लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह जोर जोर से रोती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियों में रोते हुए राखी कहती हैं- लोग कहते हैं राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है। राखी सवांत के साथ क्या बुरा हो सकता है। मैं इंसान नहीं हूं क्या। मैं फीमेल नहीं हूं क्या। मेरे सीने में दिल नहीं है क्या। मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती क्या।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






