'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह चोट लगने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट

'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह को चोट लग गई है। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनके हाथ पर छह टांके लगाए हैं। आरती इन दिनों टीवी सीरियल 'श्रावणी' में नजर आ रही हैं।

अप्रैल 28, 2023 - 21:02
 0  27
'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह चोट लगने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें छह टांके लगाए गए। बताया जा रहा है कि वो दोस्तों के साथ डिनर कर रही थीं, तभी गलती से उनसे ग्लास टूट गया और कांच के टुकड़े उनके हाथ में घुस गए। चोट लगने के बाद आरती को शो से ब्रेक लेना पड़ा था। हालांकि, अब वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और काम पर भी वापस लौट आई हैं।

आरती सिंह ने वैसे तो 'ससुराल सिमर का' और 'उड़ान' जैसे सीरियल्स में काम किया, लेकिन वो रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में फेमस हो गई थीं। उन्होंने लंबे समय बाद 'श्रवणी' सीरियल से कमबैक किया। आरती के साथ ये घटना 23 अप्रैल को हुई, जब वो एक रेस्त्रां में दोस्तों के साथ डिनर करने गई थीं। इसी दौरान उनके हाथ में गहरी चोट लग गई। जब उनसे गलती से कांच का ग्लास टूटा तो उन्हें पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े उनके हाथ में चुभ गए हैं।

अगले दिन आरती सिंह को बहुत दर्द हुआ। वो डॉक्टर के पास गईं, जहां कांच के टुकड़ों को निकालने के लिए सर्जरी करनी पड़ी। एक्ट्रेस ने कहा, '23 अप्रैल को मैं दोस्तों संग डिनर करने के लिए बाहर गई थी और गलती से हाथ में कांच का ग्लास टूट गया। मुझे पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े हाथ में चुभ गए हैं। दर्द की वजह से मैं रातभर सो नहीं पाई। अगली सुबह बहुत बेचैनी और दर्द के कारण डॉक्टर के पास गई।'

आरती सिंह ने आगे कहा, 'मेरे हाथ की जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि कांच के लगभग सात टुकड़े घाव में फंसे हुए हैं। उन्होंने उन कांच के टुकड़ों को हटा दिया और छह टांके लगाए। मैंने चार दिन का ब्रेक लिया था। मुझे दो दिन पहले डिस्चार्ज हुई और आज फिर से शूटिंग शुरू कर दी।' आरती सिंह इन दिनों 'श्रावणी' सीरियल में निगेटिव रोल में नजर आ रही हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow