रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का 85 की उम्र में निधन

आदित्य चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। उनकी निधन की पुष्टि जावेद अख्तर ने की है। बता दें कि पामेला 85 साल की थी।

अप्रैल 20, 2023 - 20:40
 0  28
रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का 85 की उम्र में निधन

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा की गुरुवार को निधन हो गया है। वह 85 साल की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली, जहां वह दो सप्ताह से भर्ती थी। गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-आज पाम जी, श्री यश चोपड़ा की पत्नी का निधन हो गया है। वह एक महान महिला थीं। बुद्धिमान, शिक्षित और मजाकिया। मेरे जैसे जिन्होंने यश जी के साथ मिलकर काम किया है, उनके योगदान के बारे में जानते हैं। वह एक असाधारण व्यक्ति थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके अंतिम संस्कार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पामेला शुरुआत से ही अपने पति यश चोपड़ा के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स में काफी एक्टिव रही है। उन्होंने कई फिल्मों की कहानी लिखी और गाने भी गाए।

पामेला चोपड़ा एक बेहतरीन सिंगर के साथ राइटर भी रही हैं। उन्होंने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में गाने भी गाने है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना घर आजा परदेसी.. पामेला का ही गाया हुआ है। बता दें कि 1976 में आई यश चोपड़ा की फिल्म कभी-कभी की कहानी भी पामेला ने ही लिखी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में पामेला को पैम आंटी के नाम बुलाया जाता था।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow