बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव की बेटी सेक्स चेंज करा कर पुरुष बनेंगी

सुचेतना बोलीं- सेक्स चेंज कराने के बाद लोग मुझे सुचेतन नाम से जानेंगे

जून 22, 2023 - 20:59
 0  206
बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव की बेटी सेक्स चेंज करा कर  पुरुष बनेंगी

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य सेक्स चेंज कराएंगी। इसके लिए वे सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी कराएंगी।पिछले दिनों एक भाषण के दौरान सुचेतना ने खुद को ट्रांस मैन घोषित किया और कहा कि सर्जरी के बाद वो सुचेतन के तौर पर जानी जाएंगी।LGBTQ कार्यकर्ता सुपर्वा रॉय ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर बताया कि सुचेतना एक ट्रांसवूमन हैं।

सुचेतना ने भी इन खबरों को सही बताया और कहा- लड़की से ट्रांसमैन बनने का उनका फैसला निजी है। उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि परिवार अपनी पहचान छुपाता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसमैन बनने की दिशा में जो भी जरूरी कानूनी औपचारिकता होगी, उसे वो सर्जरी से पहले पूरा कर लेंगी।

सुचेतना ने कहा- स्कूलिंग के दिनों से मैंने खुद को एक पुरुष के रूप में पहचाना। यह एहसास समय के साथ और अधिक विकसित हुआ। अब मैं शारीरिक रूप से भी एक पुरुष बनना चाहती हूं। मानसिक रूप से भी मैं एक पुरुष ही हूं।

सुचेतना एक एनवायरन्मेंटल साइंटिस्ट रही हैं। साथ ही ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट और सोशल वर्कर भी हैं। 2015 से वे कोलकाता रेनबो प्राइड फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मेंबर हैं।

सुचेतना ने कहा कि सेक्स चेंज सर्जरी के बारे में उन्होंने अपने माता-पिता से भी बात की थी। उन्होंने कहा- मेरी पैतृक पहचान कोई बड़ी बात नहीं है। मैं 41 साल की हूं इसलिए मैं अपने जीवन के फैसले खुद लूंगी। मैंने इसके लिए कानूनी और मेडिकल कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी है।

सुचेतना ने कहा कि उनके दो अनुरोध हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सभी राजनीतिक दलों से LGBTQIA+ समुदाय का समर्थन करने का अनुरोध करना चाहती हूं, तभी समाज इस बात को बेहतर ढंग से समझ पाएगा और उन्हें परेशान करना बंद कर देगा। दूसरे, मीडिया को LGBTQIA+ समुदाय का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow