एक ऐसी महिला जो मेडिकल कंडीशन से जूझने के बावजूद पिछले महीने बेटी की मां बनी है। महिला वैजिनिज्म्स नाम की मेडिकल कंडीशन से जूझ रही है, जिसकी वजह से उसका रिलेशन बना पाना काफी मुश्किल था। काफी इलाज के बावजूद भी वह ठीक नहीं हुई। शादी के 5 साल बाद यह महिला वर्जिन है। लेकिन आईवीएफ की मदद से उस महिला ने पिछले महीने एक बेटी को जन्म दिया। इस महिला ने अपनी कहानी शेयर की।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदनगर की रहने वाली 30 साल की रेवती को 22 साल की उम्र में ही यह पता चल गया था कि सेक्शुअल एक्टिविटीज को लेकर उसके साथ कुछ परेशानी है। हालांकि वह इस बारे में बात करने से संकोच करती थी और उसने इस मसले को भविष्य के लिए छोड़ दिया। 2013 में उसकी फ्यूचर हसबैंड चिन्मय से ऑनलाइन मुलाकात हुई, जो उस समय अमेरिका में थे। चिन्मय और रेवती की शादी भी हो गई। शादी के पहली रात रेवती ने चिन्मय को अपनी कंडीशन के बारे में बताया।
महिला ने इस बारे में अपने दोस्तों से बात की तो उन्होंने सेक्स से पहले वाइन पीने या फिर वेजाइना के एरिया को क्रीम से सॉफ्ट करने की सलाह दी। हालांकि कोई भी टिप्स काम नहीं आया तो रेवती ने डॉक्टर की सहायता ली। डॉक्टर ने उसे जनरल एनस्थीसिया पर रखकर चेक किया। इसके बाद पता चला कि उसको वैजिनिज्म्स की बीमारी है, जिससे योनि के पास की मसल्स में सिकुड़ना आ जाती है। इसके बाद डॉक्टर ने उसके वेजाइना के पास सर्जरी कर कई कट दिए और उस जगह को फैलाने की कोशिश की।
सर्जरी के बावजूद कपल का संबंध बनाना तो संभव नहीं हुआ। लेकिन 5 साल बाद रेवती मां बन गई है। रेवती आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट होने में कामयाब हुई। रेवती ने 9 फरवरी को प्राकृतिक तरीके से बेटी को जन्म दिया। जन्म के समय उसका बच्चा 6 पाउंड का था।