अखिलेश बोले- 'रामचरितमानस में 5 हजार साल पुरानी आपत्तियां हैं'

'रामचरितमानस में 5 हजार साल पुरानी आपत्तियां हैं':अखिलेश बोले- कोई सोने की तख्ती पर भी लिखकर देगा..तब भी मैं नहीं मानूंगा

फ़रवरी 26, 2023 - 10:56
 0  30
अखिलेश बोले- 'रामचरितमानस में 5 हजार साल पुरानी आपत्तियां हैं'

"रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। लेकिन जो कुछ आपत्तियां हैं, वह आज की नहीं हैं। वह 5 हजार साल पुरानी आपत्तियां हैं। इस बात को सरकार भी जानती है और पूरा समाज जानता है। जो गलत है, वह गलत है। अगर कोई सोने की तख्ती पर भी शूद्र के बारे में लिखकर दे देगा, तब भी मैं नहीं मानूंगा।"

यह बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में सदन के बाहर कही। उनसे रामचरितमानस को लेकर सवाल पूछा गया था।

अखिलेश ने कहा, "स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि जब गोली लगने के बाद पीड़ित अस्पताल पहुंचे, तो वहां डॉक्टर नदारद थे। क्या रोज हो रहे अपराध जीरो टॉलरेंस के उदाहरण हैं? 6 साल से सीएम अपराध मुक्त यूपी का दावा करते आ रहे हैं।

वे बताएं कि आखिर अपराध कैसे हो रहे हैं? जहां स्थायी DGP ही न हो, वहां कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी? यहां कोई निवेश करने क्यों आएगा? सीएम कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "सरकार ने जबसे कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है, तबसे भाजपा नेताओं के संरक्षण और इशारे पर लूटपाट, हत्या, वसूली की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेटियों और महिलाओं का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। जब भाजपा मंत्री सदन में अपराधों में कमी होने का दावा पेश कर रहे थे, तो उसी वक्त उन्नाव में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या जैसी दुखद घटना घटी।"

उन्होंने कहा, "यूपी डायल-100 को बर्बाद कर दिया है। यूपी अपराध में नंबर एक हो गया है। NCRB का आंकड़ा केंद्र सरकार जारी करती है। आंकड़े में यूपी में महिला अपराध, अन्याय, अत्याचार में अन्य राज्यों से आगे है। भाजपा के सत्ता में रहते जनता को सुरक्षा का ऐहसास नहीं हो सकता है। इस अन्यायी भाजपा सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी है।"

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow