प्लेन में महिला ने काटा बवाल फूंकी सिगरेट, फिर उतरे कपड़े

यह घटना मास्को जा रही एक रूसी फ्लाइट की थी। फ्लाइट रूस के स्टावरोपोल शहर से मास्को जा रहा था। इसमें 49 साल की एंजेलिका मोस्कविटिना थीं। वह फ्लाइट के दौरान टॉयलेट में सिगरेट पी रही थी।

फ़रवरी 20, 2023 - 02:25
 0  23
प्लेन में महिला ने काटा बवाल फूंकी सिगरेट, फिर उतरे कपड़े

प्लेन में सिगरेट पीने से मना करने पर एक रूसी महिला ने बवाल काट दिया है। गलती करने के बावजूद महिला फ्लाइट अटेंडेंट से बहस करने लगी। अपना विरोध जताते हुए महिला ने अन्य यात्रियों के सामने अपने कपड़े उतार दिए। भरी फ्लाइट में कुछ देर तक वह महिला कॉकपिट में जाने के लिए क्रू मेंबर से बहस करती रही हैं।  

फ्लाइट रूस के स्टावरोपोल शहर से मास्को जा रहा था। इसमें 49 साल की एंजेलिका मोस्कविटिना थीं। वह फ्लाइट के दौरान टॉयलेट में सिगरेट पी रही थी। पता चलने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे रोका। फ्लाइट अटेंडेंट ने समझाया कि धूम्रपान करना फ्लाइट के नियमों के खिलाफ है। इससे महिला बिदक गई। सबके सामने कपड़े उतारे और विरोध किया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला यात्री को अपने कपड़े उतार कर फ्लाइट अटेंडेंट के साथ झगड़ती हुई नजर आई। वह चिल्लाई, "मैं मर जाऊंगी, लेकिन मैं धूम्रपान नहीं छोड़ूंगी।" एयरलाइन अधिकारियों का मानना ​​है कि महिला ड्रग्स के नशे में थी।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow