ससुरालवालों ने मासिक धर्म का खून 50 हजार में बेचा

ससुरालवालों ने पीरियड के दौरान उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद मासिक धर्म के खून को एकत्रित कर उस खून को जादू टोने के लिए 50 हजार रुपये में बेच दिया।

मार्च 11, 2023 - 00:45
 0  22
ससुरालवालों ने मासिक धर्म का खून 50 हजार में बेचा

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने सुसरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि उसके ससुरालवालों ने पीरियड के दौरान उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद मासिक धर्म के खून को एकत्रित कर उस खून को जादू टोने के लिए 50 हजार रुपये में बेच दिया। महिला ने इस मामले में केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला ने अपने माता-पिता को बीड में हुई घटना के बारे में बताया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि 2019 में हुई शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

एफआईआर के मुताबिक, ससुराल वालों ने माहवारी के दौरान पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए। रुई से उसके मासिक धर्म के खून को एकत्रित किया और उसे जादू टोने के लिए 50,000 रुपये में बेच दिया। महिला ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इस घटना पर हैरानी जताई है और पुणे ग्रामीण पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow