दहेज में मांग रहे थे अपाचे बाइक दहेज की मांग न पूरी होने पर 14 दिन पहले लड़के वालों ने तोड़ी शादी

लखनऊ में 14 दिन पहले लड़के वालों ने तोड़ी शादी:दहेज में मांग रहे थे अपाचे बाइक और नगदी सहित कई महंगे सामान, अक्टूबर में हुई थी गोदभराई

फ़रवरी 26, 2023 - 11:29
 0  25
दहेज में मांग रहे थे अपाचे बाइक दहेज की मांग न पूरी होने पर 14 दिन पहले लड़के वालों ने तोड़ी शादी

माल थाना क्षेत्र के एक परिवार की बेटी की शादी से 14 दिन पहले दहेज को लेकर रिश्ता तोड़ा दिया। युवक पक्ष ने दहेज में वाहन न मिलने की बात कहकर चौदह दिन पहले बारात लेकर न आने की धमकी दे दी। यह सुन बेटी के परिवार के लोग शन्न रह गए। बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के बिद्धीश्यामा गांव में 14 दिन पहले लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। दरअसल, लड़के वाले दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने महिला आयोग लखनऊ, पुलिस महानिदेशक लखनऊ सहित सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद से प्रार्थना पत्र देकर न्याय कि गुहार लगाई है।

27 फरवरी को तिलक व 5 मार्च को शादी की तारीख तय की गई थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारी चल रही थी। युवती पक्ष ने कार्ड आदि भी बांट दिए थे। इसी क्रम में 14 दिन पहले 18 फरवरी को युवक पक्ष के वहां से रात लगभग आठ बजे रवि (युवक), रूबी (बहन), केतकी (माता), धर्मेंद्र (रिश्तेदार) आए। कहा कि अगर आप लोग दहेज में अपाचेे बाइक, एक लाख रुपए नगद, सोने की चैन दो तोला, सोफा, फ्रिज, एसी, कूलर वाशिंग मशीन सहित आदि समान नहीं देंगे तो हम लोग बारात लेकर नहीं आएंगे और न यह शादी करेंगे।

पीड़िता के अनुसार, शादी तय होने के समय लड़के पक्ष की कोई मांग नहीं थी। तीन अक्टूबर को गोदभराई की रस्म पूरी हुई थी। 27 फरवरी को तिलक और शादी पांच मार्च को होनी तय थी। लेकिन अचानक लड़का पक्ष से लड़का व उसकी बहन व मां सहित रिश्तेदार 18 फरवरी को रात लगभग आठ बजे घर आए। दहेज में अपाचे बाइक, एक लाख रुपए नगद, सोने की चैन दो तोला, सोफा, फ्रिज, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन आदि सामान की मांग की। उन्होंने शादी के कार्ड भी छपवा कर बंटवा दिए हैं। दहेज की मांग न पूरी होने पर रिश्ता तोड़ दिया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow