मेट्रोमोनियल साइट पर मिली लड़की, 91.75 लाख ठगे

लड़की के कहने पर शख्स ने तीन बार में 91.75 लाख रुपए उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। जब रिटर्न नहीं मिला तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ।

जुलाई 9, 2023 - 19:34
 0  26
मेट्रोमोनियल साइट पर मिली लड़की, 91.75 लाख ठगे

पुणे के एक आईटी कर्मचारी से मेट्रोमोनियल साइट पर मिली लड़की ने 91.75 लाख रुपए ठग लिए। लड़की ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया। फिर लड़की ने कहा कि शादी से पहले तुम्हें हमारे अच्छे भविष्य के लिए कुछ पैसे निवेश करने चाहिए। इससे समय-समय पर निवेश मिलता रहेगा और पैसे भी सेफ रहेंगे।

लड़की के कहने पर शख्स ने तीन बार में 91.75 लाख रुपए उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। इसके बाद भी जब उसे निवेश पर रिटर्न नहीं मिला तो उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।

मामला फरवरी 2023 का है। प्राइवेसी के चलते हम शख्स का असली नाम नहीं लिख रहे हैं, लेकिन सहूलियत के लिए खबर में हम उनका नाम रवि लिखेंगे।

पुणे के देहु रोड के आदर्श नगर में रहने वाले रवि ने शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अकाउंट बनाया था। यहां उनकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई, लड़की ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा भी किया।

शादी से पहले लड़की ने रवि से कहा कि तुम्हें हमारे बेहतर भविष्य के लिए कुछ पैसे निवेश करने चाहिए। लड़की की बात रवि को सही लगी और वह पैसे निवेश करने के लिए राजी हो गया।

रवि ने अपनी सेविंग्स और बैंकों से 71 लाख रुपए का लोन लिया और पैसे महिला के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए। रवि को लग रहा था कि उसके पैसे को ब्लेस्कोइन ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश किया जा रहा है, लेकिन पैसे निवेश करने के बाद भी जब उसे रिटर्न नहीं मिला, इस पर रवि ने लड़की से पूछा कि उसे रिटर्न क्यों नहीं मिल रहा है।

जवाब में लड़की ने कहा कि उसे 10 लाख रुपए और निवेश करने पड़ेंगे। रवि ने अपने निवेश पर रिटर्न पाने के लिए करीब 3.95 लाख रुपए ट्रांसफर किए। कुछ दिनों बाद उसने 1.8 लाख रुपए और ट्रांसफर किए। इस तरह लड़की को करीब 91.75 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद भी जब रवि को रिटर्न नहीं मिला तो उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow