चीन में एक बार फिर लापता हुआ एक अरबपति
चीन में एक और अरबपति लापता हो गए हैं। चाइना रेनेसां होल्डिंग्स ने कहा कि उसके सीईओ बाओ फान से हाल के दिनों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी फान की कंपनी की ओर से गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई एक मार्केट अपडेट में दी गई।

चीन में एक और अरबपति लापता हो गए हैं। चाइना रेनेसां होल्डिंग्स के सीईओ बाओ फान से बीते दो दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद शुक्रवार को हांगकांग में फान की कंपनी के शेयरों में 50% तक की गिरावट देखी गई। यह पहली बार नहीं है जब चीन में कोई उद्योगपति लापता हुआ है। इससे पहले भी अली बाबा के संस्थापक जैक मा समेत कुछ और अरबपतियों के लापता होने की खबरें आ चुकी हैं।
फान के लपाता होने की बात कहां से आई?
चाइना रेनेसां होल्डिंग्स ने कहा कि उसके सीईओ बाओ फान से हाल के दिनों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी फान की कंपनी की ओर से गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई एक मार्केट अपडेट में दी गई।
चीनी बिजनेस न्यूजवायर कैक्सिन ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कर्मचारी दो दिनों से उनसे संपर्क नहीं कर पाए थे। फर्म ने हाल ही में इसी तरह की एक और परेशानी का सामना किया था।
चीनी अधिकारियों ने सितंबर में कंपनी के अध्यक्ष कांग लिन को हिरासत में लिया था। कई मामलों में उन्हें भ्रष्टाचार, कर या अन्य कदाचार से जुड़ी जांच में फंसाने की बातें सामने आईं थीं। चाइना रेनेसां ने कांग की स्थिति पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वह अब कंपनी की साइट पर या इसकी सबसे हालिया अंतरिम रिपोर्ट में एक कार्यकारी के रूप में सूचीबद्ध नहीं है।
कौन हैं बाओ फान?
बाओ फान चाइना रेनेसां होल्डिंग्स के सीईओ हैं। इस कंपनी में फान की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है। वह चीन के एक लीडिंग डील ब्रोकर हैं। बाओ के ग्राहकों में दीदी और मेइटुआन जैसी दिग्गज टेक कंपनियां शामिल हैं। उनको चीन के टेक उद्योग में एक अनुभवी डीलमेकर के रूप में जाना जाता है। फान ने देश की दो प्रमुख खाद्य वितरण सेवाओं, मितुआन और डियानपिंग के बीच 2015 के विलय में ब्रोकर की मदद की थी।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






