भूत भगाने के नाम पर 'तांत्रिक' ने बच्ची से किया कई बार दुष्कर्म

दिल्ली में कथित तांत्रिक की दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरअसल पीड़िता की मां अंध- विश्वास का शिकार होकर भूत भगाने के लिए अपनी बेटी को तांत्रिक के पास ले गई थी। पुलिस के अनुसार जब पीड़िता दो माह की गर्भवती हो गई तो मामला खुल गया।

फ़रवरी 19, 2023 - 19:05
 0  40
भूत भगाने के नाम पर 'तांत्रिक' ने बच्ची से किया कई बार दुष्कर्म

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 'तांत्रिक' पर 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए एक तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, वह 2 माह की गर्भवती थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow