पार्टी की जीत पर बोलीं प्रियंका गांधी- 'जय कर्नाटका, जय कांग्रेस'
पार्टी की जीत पर बोलीं प्रियंका गांधी- 'जय कर्नाटका, जय कांग्रेस'
कर्नाटक में आज सुबह से मतगणना हो रही है, रूझानों के मुताबिक कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वो 129 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक दस सीटें जीत चुकी है तो वहीं भाजपा 66 सीटों पर आगे है और चार सीट जीत चुकी है। भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। कर्नाटक की हार भाजपा के लिए ये निश्चित तौर पर बड़ा झटका है। पार्टी के प्रदर्शन पर खुश होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद, मोहब्बत की दुकानें खुल गईं', हमने गरीब जनता की आवाज उठाई और आज उनकी आवाज जीत गई।' इस वक्त दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक पार्टी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं, वो नाच-गा रहे हैं और जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?