मनीष कश्यप की मु्श्किलें बढी, बिहार पुलिस ने बैंक अकाउंट में जमा 42 लाख किए फ्रीज, गिरफ्तारी वारंट जारी

मार्च 16, 2023 - 10:39
 0  31
मनीष कश्यप की मु्श्किलें बढी, बिहार पुलिस ने बैंक अकाउंट में जमा 42 लाख किए फ्रीज, गिरफ्तारी वारंट जारी

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए भ्रामक वीडियो को प्रसारित करने के मामले में बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप के चार बैंक अकाउंट में जमा 42 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं। बिहार के आर्थिक अपराध इकाई ने मनीष कश्यप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी के खिलाफ हुई कथित हिंसा से जुड़े फर्जी वीडियो को प्रसारित करने के मामले में बिहार पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के तहत मनीष कश्यप और युवराज सिंह राजपूत के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। ये टीम अन्य राज्यों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

बिहार पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मनीष कश्यप के बैंक खातों में उपलब्ध राशि को फ्रीज कराया गया है। इनके SBI के खाते में 3,37,496 रुपये, IDFC BANK के खाते में 51,069 रुपये, HDFC BANK के खाते में 3,37,463 रुपये और SACHTAK Foundation के HDFC BANK के खाते में 34,85,909 रुपये उपलब्ध हैं। कुल राशि 42,11,937 रुपये थे, जिसको फ्रीज कर लिया गया है।
बिहार पुलिस ने कहा कि मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के सबूत मिले हैं, जिस पर जांच की जा रही है। बिहार पुलिस ने अपने ट्वीट में बताया कि मनीष कश्यप के नाम से संचालित @manishkashyap43 ट्विटर हैंडल पर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिससे असत्य, अफवाह जनक और भ्रामक संदेश फैलाए गए हैं। इसके अरोपों में आर्थिक अपराध ने केस दर्ज किया है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow