कितनी लड़कियों का हुआ धर्मपरिवर्तन? क्या है सच?

कितनी लड़कियों का हुआ धर्मपरिवर्तन? क्या है सच?

मई 3, 2023 - 17:27
 0  29
कितनी लड़कियों का हुआ धर्मपरिवर्तन? क्या है सच?

अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इसको लेकर केरल में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। फिल्म पर झूठे तथ्य दिखाने के आरोप लग रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर अब राजनेता भी बयान दे रहे हैं।

और ये मामला तब और गर्मा गया जब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसे नफरत फैलाने वाली फिल्म कहकर संबोधित किया और कहा ये फिल्म नहीं बल्कि आरएसएस और भाजपा का प्रोपगेंडा है, जिसकी वजह से वो भाजपा समर्थकों के निशाने पर आ गए।

'यह हमारे केरल की स्टोरी नहीं'

इस विवाद में उबाल तब आया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर इसमें कूद पड़े। उन्होंने इस लेकर एक ट्वीट किया कि "हो सकता है कि यह आपके केरल की स्टोरी हो, यह हमारे केरल की स्टोरी नहीं है।"

अब सवाल उठता है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसने विवाद की शक्ल धारण कर ली है। दरअसल इस फिल्म के टीजर में अभिनेत्री अदा शर्मा कह रही हैं कि 'केरल में 32 हजार महिलाएं गुमशुदा हुई हैं, जिन्हें बहला फुसलाकर और उनका धर्म परिवर्तन करके ISIS का आतंकवादी बना दिया गया, क्या इस गंदे खेल को कोई नहीं रोकेगा?'

जिसके बाद कांग्रेस , LDF और UDF जैसी कई पार्टियों ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इनका कहना है कि ये फिल्म बेवजह लव जिहाद के मुद्दे को उठाकर राज्य में धार्मिक विवाद पैदा करेगी इसलिए इसे रोका जाना चाहिए। केरल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

ठीक है अगर ये मान भी लिया जाए कि केरल में कम उम्र की हिंदू और ईसाई लड़कियों का ब्रेन वॉश करके जिहादी मिशन में नहीं झोंका जा रहा है और ना ही उनके साथ ISIS कैंपों में 'सेक्स स्लेव' के रूप में बर्ताव किया जा रहा है तो भी इस मुद्दे से जुड़े बहुत सारे प्रश्न हैं, जो कि राजनेताओं के पुराने बयानों से ही उठते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow