आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले गायब हुए रोहित

मार्च 30, 2023 - 22:22
 0  29
आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले गायब हुए रोहित

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फैंस भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। हिटमैन की एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बेहद खराब गुजरा था। अंक तालिका में सबसे नीचे आकर टीम ने अपना सफर खत्म किया था। पिछले सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में मुंबई को सिर्फ 4 मैच ही जीत मिल सकी थी। लिहाजा मुंबई की टीम आठ अंकों के साथ सबसे अंतिम स्थान पर रह गई।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल शुरू होने से पहले अचानक गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर सवाल कर रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल से पहले सभी टीमों के कप्तान ने फोटो शूट कराया। लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा बाकी खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वेयर इज रोहित ट्रेंड करने लगा।

अब तक पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया। आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम ही दर्ज है। रोहित शर्मा सभी कप्तानों के साथ तस्वारों में नहीं थे। जिसके बाद फैंस लगातार रोहित को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल पूछ रहे हैं। रोहित के प्रैक्टिस सेशन में बिजी होने की खबरें भी सामने आ रही है। इसके अलावा कुछ फैंस का कहना है कि जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एक अलग तस्वीर होगी।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow