40 महिलाओं से बनाए संबंध, रेकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल... पेन ड्राइव में न्यूड क्लिप की भरमार
शादियों में ढोल बजाने वाले युवक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि शादी विवाह में ढोल बजाते समय यह युवक मौका पाकर महिलाओं, लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था। फिर उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था।

राजस्थान के बाड़मेर जिले से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 40 से अधिक महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है। इनमें एक महिला और उसकी बेटी ने इसी युवक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक शादी-विवाह में ढोल बजाने का काम करता है। ये महिलाओं और लड़कियों की अश्लील वीडियो और फोटो खींच कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने जब इस आरोपी को दबोचा तो, कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। समदड़ी थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकेश दमामी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक अब तक 40 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश दमामी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने नंबर दे देता था। इसके चलते कई महिलाएं और युवतियां उसके कांटेक्ट में आ गईं। इसका फायदा उठाकर आरोपी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेकर उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला देता था। इसके बाद आरोपी उनका यौन शोषण करता और अश्लील वीडियो, फोटोज ले लेता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर सामने आया कि वह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश बनाए गए वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से रुपये वसूल करता था। आरोपी के कब्जे से एक पेनड्राइव मिली है। इसमें कई महिलाओं और लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटोज हैं। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुकेश के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से दुखी होकर लड़की की मां ने भी दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश दमामी को गिरफ्तार किया। इसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






