मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा, जेस जोनासेन की शिकार बनीं हेली मैथ्यूज

मार्च 26, 2023 - 22:20
 0  29
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा, जेस जोनासेन की शिकार बनीं हेली मैथ्यूज

हेली मैथ्यूज-इस्सी वोंग की शानदार गेंदबाजी के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों राधा यादव और शिखा पांडे की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने के बाद 131/9 का स्कोर खड़ा किया. मुंबई इंडियंस के सामने पहला महिला प्रीमियर लीग खिताब जीतने के लिए 132 रन का आसान लक्ष्य है.

दिल्ली के लिए कप्तान मेग लेनिंग ने 29 गेंदो पर 35 रन की पारी खेली. वहीं शिखा पांडे ने 17 गेंदो पर 27 रन जड़े और राधा यादव ने 12 गेंदो पर 27 रन की नाबाद पारी खेली. शिखा-राधा ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंदो पर 52 रन की ठोस साझेदारी की.

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिज़ैन कैप, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, जसिया अख्तर, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस, मिन्नू मणि, अपर्णा मंडल, तीता साधु, स्नेहा दीप्ति

मुंबई इंडियंस महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हीथर ग्राहम, क्लो ट्राइटन, धारा गुर्जर, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला

LIVE DCW vs MIW, Final, WPL 2023 : 14वें ओवर के लिए मारिजेन काप अटैक में आईं. आखिरी ओवर में मात्र पांच रन के साथ काप का स्पेल खत्म हुआ. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 36 गेंदो पर 51 रनों की जरूरत है.

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow