गांधी परिवार पर बरसे संबित पात्रा बोले- 'जिम्मेदारी लेंगे नहीं, लेकिन सत्ता चाहिए'

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था.. आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं?

फ़रवरी 27, 2023 - 21:43
 0  20
गांधी परिवार पर बरसे संबित पात्रा बोले- 'जिम्मेदारी लेंगे नहीं, लेकिन सत्ता चाहिए'

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था... आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों-हजार तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा।

संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन... जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है।

उन्होंने कहा कि डोकलाम के समय जब हमारे जवान अड़े हुए थे तब यह गांधी परिवार चीनी अधिकारियों से मिल रहा था। 2008 में सोनिया और राहुल जी ने चीन जाकर शी चिनफिंग के साथ जो करार किया था, वो भी हमने देखा है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow