चीन में आबादी बढ़ाने के लिए नियमों में ढील…बिना शादी भी बच्चे पैदा करने की छूट

आबादी बढ़ाने के लिए चीन की सरकार स्पर्म डोनेशन को बढ़ावा दे रही है। चीन के कई शहरों ने कॉलेज स्टूडेंट्स से आगे आकर स्पर्म डोनेट करने की अपील की है।

मार्च 7, 2023 - 12:13
 0  24
चीन में  आबादी बढ़ाने के लिए नियमों में ढील…बिना शादी भी बच्चे पैदा करने की छूट

2022 में चीन में 95.6 लाख बच्चे पैदा हुए, जबकि 1.04 करोड़ लोगों की मौत हुई। 1960 के दशक के बाद ये पहली बार था जब किसी साल चीन में आबादी घटना शुरू हुई हो। इन आंकड़ों ने चीन की सरकारी मशीनरी को एक नई चिंता में डाल दिया है। आबादी घटने का ये क्रम जारी रहा तो अतुलनीय वर्कफोर्स पर काफी हद तक टिकी चीन की इकोनॉमी पर संकट आ जाएगा।

ऐसे में आबादी बढ़ाने के लिए चीनी सरकार कई ऐसे उपाय भी अपना रही है जो उसके रूढ़िवादी समाज और सख्त नियमों के बिल्कुल उलट हैं।चीन के प्रांत सिचुआन ने नियमों में बदलाव करते हुए अब उन पेरेंट्स को भी मैटरनिटी लीव और मेडिकल खर्चे की सुविधा देना शुरू हुआ है, जिनकी शादी नहीं हुई।

यानी अब सिचुआन में बिन ब्याही मांओं को भी उन सरकारी सुविधाओं का फायदा मिलेगा जो अब तक सिर्फ विवाहित जोड़ों को ही मिलता था।सिचुआन चीन का पांचवां सबसे बड़ा प्रांत है। आबादी 8.4 करोड़ है…जो घट रही है। इसी वजह से सिचुआन प्रॉविंस ने बाकी देश से एक कदम और आगे की सोची है। देश की ‘थ्री चाइल्ड पालिसी’ के बजाय सिचुआन ने बच्चों की संख्या पर कोई भी रोक हटा दी है।

यानी, यहां लोगों के बच्चे पैदा करने पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए 1980 से ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ लागू की थी। इसे लागू कराने में कई बार बहुत ज्यादा सख्ती भी बरती गई। एक से ज्यादा बच्चे होने पर नौकरी में तरक्की रोकना और सामाजिक बहिष्कार ही नहीं, कई बार जुर्माना और सजा तक दी गई।2016 में सरकार ने इसमें ढील देते हुए ‘टू चाइल्ड पॉलिसी’ लागू की। 2021 में इसे ‘थ्री चाइल्ड पॉलिसी’ कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद 2022 में देश की आबादी 60 साल में पहली बार घट गई।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow