APPSC पेपर लीक मामले में प्रदर्शन जारी
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है। सुरक्षाकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। साथ ही लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
                                अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आज भी स्थिति तनावपूर्ण है। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पेपर लीक मामले और प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर बंद लागू होने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस वैन, दमकल वाहनों और सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है। सुरक्षाकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। साथ ही लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?