हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं भोजपुरी एक्ट्रेस
24 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि सुमन स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को पैसों का लालच देकर उन्हें इस धंधे में ढकेलती थीं।
मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया और इस सिलसिले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी सामाजिक सेवा शाखा ने एक अभियान चलाया था और छापेमारी के बाद उन्होंने इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को कुछ दिनों पहले मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी इलाके के रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा। एक्ट्रेस का भी यही नाम होने की वजह से वो जाल में फंस गई। उसने हर मॉडल के लिए 50,000 से 80,000 रुपए की कीमत की बातचीत करते हुए पकड़ी गई।
मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, सुमन कुमारी 6 साल से मुंबई में रह रही हैं, लेकिन उन्होंने सेक्स रैकेट में कब काम करना शुरू किया, इसकी जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।
सुमन पर लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का आरोप लगा है। वो कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती हैं। ये वो मॉडल्स थीं, जो फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आती थीं और स्ट्रगल कर रही होती थीं। इन लड़कियों को पैसों की जरूरत होती थी। फिर सुमन कुमारी उनसे संपर्क करतीं और उन्हें पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेती थीं।
पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी 24 साल की हैं और वो भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। सुमन ने फिल्म 'लैला मजनू' के अलावा 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'बूम' ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?