कैंसर की लास्ट स्टेज से जूझ रहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस समय राजनीतिक और पारिवारिक दोनों में बहुत खराब स्थिति से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर कैंसर के अंतिम स्टेज से लड़ रही हैं।

अप्रैल 21, 2023 - 20:14
 0  18
कैंसर की लास्ट स्टेज से जूझ रहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस समय राजनीतिक और पारिवारिक दोनों में बहुत खराब स्थिति से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर कैंसर के अंतिम स्टेज से लड़ रही हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने twitter पर अपना नया लुक शेयर किया है। इसमें वे अपने लंबे दान करकेबॉय कट लुक में दिख रही हैं।

नवजोत कौर tweet किया, "चीजों को नाले में फैंकना दूसरों के लिए काफी अहमियत रखता है। मैंने नेचुरल बालों की विग की कीमत पता की। इसकी मुझे दूसरी chemotherapy के बाद आवश्यकता होगी।" नवजोत कौर tweet किया,"नेचुरल विग की कीमत करीब 50,000 से 70,000 रुपए होगी। इसलिए मैंने एक कैंसर रोगी के लिए अपने बाल दान करने का फैसला किया है।, अधिक दान का मतलब है सस्ती विग।"

कुछ समय पहले नवजोत कौर ने tweet करके बताया था कि वे कैंसर की सेकंड स्टेज में हैं। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है। यह भगवान की मर्जीँ है। नवजोत सिंह सिद्धू 1 अप्रैल को ही पटियाला में हुए रोडरेज केस में 320 दिन की सजा पूरी करके पटियाला सेंट्रल जेल से छूटे थे।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू प्रोफेशनली डॉक्टर हैं। एक लंबे राजनीति विवाद के बाद उन्होंने जनवरी 2012 में पंजाब के स्वास्थ्य विभाग से इस्तीफा देना पड़ा था। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का जन्म पंजाब के लुधियाना में 15 जून 1963 में हुआ था। कौर ने अपनी स्कूलिंग लुधियाना के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की।
नवजोत कौर पति सिद्धू को प्यार से शेरू नाम से पुकारती हैं। दोनों की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रही है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow