आम आदमी पार्टी को मिली राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार NCP और AITC को क्रमशः नागालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी के रूप में जानी जाएगी। चुनाव आयोग ने यह मान्यता दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग आम आदमी पार्टी (आप) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दी। साथ ही आयोग ने CPI(M) और TMC को राष्ट्रीय दलों के रूप में मान्यता को रद्द कर दिया है। आयोग ने एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई।
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में रालोद को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। नागालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास); मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी और त्रिपुरा में टिपरा मोथा को मान्यता प्राप्त राज्य राजनीतिक दलों का दर्जा दिया गया है।
राज्य दलों की स्थिति पीडीए (मणिपुर), पीएमके (पुडुचेरी), आरएलडी (उत्तर प्रदेश), बीआरएस (आंध्र प्रदेश), आरएसपी (पश्चिम बंगाल) और एमपीसी (मिजोरम) को वापस ले लिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त हो गई है। NCP, CPI और AITC का राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा वापस ले लिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार NCP और AITC को क्रमशः नागालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?